मार्च 3, 2025 8:42 पूर्वाह्न

printer

गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 57वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

उधमसिंह नगर के गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 57वीं एथलेटिक प्रतियोगिता के आखिरी दिन विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियेागिता के पुरुष वर्ग 800 मीटर दौड़ में कनिष्क वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग के शॉटपुट में आयुष पुरोहित ने 9 दशमलव पांच दो मीटर गोला फेंक कर पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के शॉटपुट में अनुप्रिया आर्य ने 6 दशमलव आठ नौ मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। पुरूष वर्ग की लॉगजंप में विशाल ने पहला स्थान जबकि 4 गुणा 400 मीटर रिले के महिला वर्ग में मंदाकिनी होस्टल की छात्राओं ने कब्जा जमाया।

ऊंची कूद में गोल्ड मैडल हासिल करने वाली महिला खिलाड़ी महक का कहना है कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इससे दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है।

शिक्षिका डॉ पूनम त्यागी का कहना है कि विश्वविद्यालय एथेलेटिक मीट में छात्रों की भागीदारी पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों से छात्र छात्राओं को काफी प्रेरणा मिली है।