पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस सम्पन्न हुई। इस सम्मेलन में देश-विदेश के करीब चार हजार वैज्ञानिक, शोधकर्ता, छात्र और किसान शामिल हुए। समापन समारोह के अवसर पर लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत इस सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में उन्नति के लिए गहन चर्चा की गई। वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Site Admin | फ़रवरी 23, 2025 11:23 पूर्वाह्न
गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 17वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस सम्पन्न