उधमसिंह नगर जिले के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कल से 116वां अखिल भारतीय किसान मेला और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ हो रहा है।
गोबिंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगोकि विश्व विद्यालय पंतनगर के कुलपति डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसान मेले में स्टॉल लगाने के लिए 400 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा जिससे कि किसान इसका लाभ उठा सकें। मेले में लगने वाली कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। चार और पांच अक्तूबर को फल-फूल, शाक-भाजी, मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी का आयोजन होगा। छह अक्तूबर को पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय परिसर में पशु प्रदर्शनी और प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सात अक्तूबर को पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा।