मई 30, 2024 2:09 अपराह्न

printer

गोवा राज्य दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत को गोवा की जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत और मनमोहक सुंदरता पर गर्व है। श्री मोदी ने कहा कि आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित करने की राज्य की प्रतिबद्धता सतत विकास के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित करती है। उन्होंने गोवा के विकास और समृद्धि को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला