जनवरी 24, 2026 9:48 पूर्वाह्न

printer

गोवा में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित होगा चौथा भारत ऊर्जा सप्ताह

चौथा भारत ऊर्जा सप्ताह 27 से 30 जनवरी तक गोवा में आयोजित होगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल शाम नई दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह- 2026 ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और स्थिरता के प्रति देश की प्रतिबद्धता  दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि चार दिन का यह आयोजन भारत को एक प्रमुख वैश्विक ऊर्जा केंद्र और वैश्विक ऊर्जा बदलाव में विश्वसनीय प्रतिभागी के रूप में स्थापित करेगा। श्री पुरी ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह पहल में शुरुआत के बाद से काफी मजबूती आयी है। इसने मात्र चार वर्षों में वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है।