गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज पणजी के कैम्पल ग्राउंड में गोवा पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुक कोंकणी, मराठी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं की पुस्तकों पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इस महोत्सव में प्रवेश निशुल्क है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक और लोकमान्य सांस्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष किरण ठाकुर ने इस साहित्यिक उत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस महोत्सव में सचिन पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी और आचार्य प्रशांत जैसे कई ख्यातिप्राप्त वक्ता भी शामिल होंगे। मारियो मिरांडा को समर्पित विशेष प्रदर्शनियों और बच्चों के लिए कार्यशालाओं के माध्यम से यह आयोजन राज्य भर में पठन संस्कृति को बढ़ावा देता है। इस महोत्सव का समापन रविवार को होगा।