गोवा पुलिस ने गोवा नाईट क्लब अग्निकांड के भगोड़े अभियुक्त सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को दिल्ली लाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों बर्च बाइ रोमियो लेन आग हादसे के तुरंत बाद थाइलैंड फरार हो गये थे, जहां से इनका प्रत्यर्पण किया गया है। इस भीषण अग्निकांड में 25 लोग मारे गये थे।
दोनों आरोपियों को नयी दिल्ली से हिरासत में लेने और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद गोवा ले जाया जा रहा है। इन्हें लेकर कल सुबह तक पुलिस टीम के गोवा पंहुचने की संभावना है।