गोवा की एक अदालत ने आज नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत की अवधि पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। इस नाइटक्लब में 6 दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे और 17 दिसंबर को उनका प्रत्यर्पण कर उन्हें भारत लाया गया। अंजुना पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है। अदालत ने उस क्लब के एक और मालिक अजय गुप्ता को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस ने ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Site Admin | दिसम्बर 22, 2025 7:55 अपराह्न
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में सौरभ और गौरव लूथरा की पुलिस हिरासत पांच दिन बढ़ी