गोल्फ में भारत कल से हरियाणा के गुरुग्राम में महिला इंडियन ओपन के 16वें संस्करण की मेजबानी करेगा। इसमें 31 देशों के 114 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिनमें भारत के 27 खिलाड़ी हैं। भारतीय खिलाड़ी हिताशी बख्शी, वाणी कपूर, अमनदीप द्राल और रिधिमा दिलावरी पर सबकी नजरें रहेंगी।
2023 के संस्करण में तीसरे स्थान पर रहीं भारत की दीक्षा डागर और आठवें स्थान पर रहीं गौरिका बिश्नोई भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी। तीन पूर्व चैंपियन क्रिस्टीन वुल्फ, केमिली शेवेलियर, और कैरोलिन हेडवाल भी टूर्नामेंट में खेलेंगी।
भारत की अदिति अशोक ने 2016 में पहली बार महिला इंडियन ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। महिला इंडियन ओपन भारत का सबसे प्रतिष्ठित महिला गोल्फ प्रतियोगिता है, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी।