गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान में छिटपुट बादल छाये हुए हैं। बादलों के बीच से निकल रही धूप के चलते उमस भरी भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुयी पर इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले एक से दो दिनों तक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।
News On AIR | सितम्बर 1, 2023 9:34 अपराह्न | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान में छिटपुट बादल छाये हैं