भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल विकसित भारत को समर्पित होगा। मुंबई में आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार को बहुत गर्व है कि उन्होंने 2014 और 2019 के चुनावों में लोगों से किए हुए सभी वायदों को पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए श्री गोयल ने राम मंदिर, नागरिकता संशोधन अधिनियम, धारा 370 को हटाना, तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, पक्के घर और शौचालयों का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया।