गोमिया से आजसू विधायक डॉ0 लंबोदर महतो 24 अक्टूबर को एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद तेनुघाट स्थित जुबली मैदान में नामांकन सभा को आयोजन होगा। इस सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और एनडीए के वरीय नेता संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी हो जायेगी। इसी के साथ नामांकन प्रपत्र खरीदने और पर्चा भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी।