जनवरी 7, 2025 3:41 अपराह्न

printer

गोपालगंज के गंडक नदी में बनाया जाएगा बिहार का पहला घड़ियाल अभ्यारण्य

गोपालगंज के गंडक नदी में बिहार का पहला घड़ियाल अभ्यारण्य बनाया जाएगा। अभ्यारण्य बनने के बाद नदी में इन घड़ियालों की निगरानी और संरक्षण किया जाएगा। आईसीयूएन के संकटग्रस्त जीव में घड़ियाल लाल सूची में शामिल हैं। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून की टीम अभ्यारण्य की कार्ययोजना के लिए फरवरी महीने मेें जिले का दौरा करेगी। गोपालगंज के वन पदाधिकारी मेघना यादव ने बताया कि अभ्यारण्य बनने से घड़ियाल का संरक्षण, संवर्द्धन के साथ जिले की अलग पहचान बनेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जानकारी के अनुसार गंडक नदी में लगभग बारह सौ से पंद्रह सौ घड़ियाल मौजूद हैं।