मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 25, 2023 4:43 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

गोड्डा जिले में जोरदार बारिश से कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं

गोड्डा जिले में जोरदार बारिश से कई पहाड़ी नदियां उफान पर हैं, तालाबों और चेक डैम में भी जलस्तर ऊपर आ गया है। महागामा, मेहरमा क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को तालाब में स्नान करने ना भेजे। बारिश के कारण कई मिट्टी के घर भी गिर रहे हैं। पथरगामा प्रखंड के कई गांव में कच्चे मकान गिरने से लोगों को चोटें भी आई हैं। दीवार गिरने से दबी 1 बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। जिला प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने का आग्रह किया है। इधर गिरिडीह में करमा पूजा के लिए तालाब से फूल लाने गए 1 युवक की डूबने से मौत हो गई है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंभरा गावं की है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला