गोड्डा जिले में कमजोर मानसून की वजह से खरीफ फसल की खेती बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में अब तक मात्र 20 प्रतिशत ही धन रोपनी हो पाई है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर सुखाड़ जैसे हालात जिले में बन रहे हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि 31 जुलाई के बाद परिस्थिति का आकलन कर किसानों को राहत देने की पहल की जायेगी।
Site Admin | जुलाई 27, 2024 6:23 अपराह्न
गोड्डा जिले में कमजोर मानसून की वजह से खरीफ फसल की खेती बुरी तरह से प्रभावित हो रही है