मई 22, 2024 7:53 अपराह्न

printer

गोड्डा के मेला मैदान और रांची के नामकुम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित किया

गोड्डा के मेला मैदान और रांची के नामकुम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित किया। गोड्डा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में और रांची में कांग्रेस प्रत्याषी यशस्विनी सहाय के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने मोदी सरकार को महंगाई पर घेरा और कहा कि मोदी सरकार सिर्फ अडानी अंबानी जैसे खुब पैसे वालों की पार्टी रह गई है। गरीबों की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने रोजगार की बात उठाई और कहा कि हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं, रांची के नामकुम हाई टेंशन मैदान में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा-आपको गर्व होना चाहिए यह आपकी धरती है जहां ऐसे नेता हुए जो सदियों पहले आपके अधिकार के लिए लड़े।

वहीं, गोड्डा की जनसभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि साजिश के तहत हेमंत सोरेन जेल में है। आपका एक एक वोट हेमंत सोरेन रिहाई की राह को आसान बनाएगा।