फ़रवरी 21, 2026 7:18 अपराह्न

printer

गोआ समुद्री सम्मेलन का पाँचवाँ संस्करण नौसेना युद्ध महाविद्यालय में संपन्न

गोआ समुद्री सम्मेलन का पाँचवाँ संस्करण आज नौसेना युद्ध महाविद्यालय में संपन्न हुआ। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हिंद महासागर क्षेत्र में प्रौद्योगिकी-आधारित मजबूत समुद्री सहयोग का आह्वान किया।
नौसेना प्रमुख के० त्रिपाठी ने कोमोरोस, केन्या, मालदीव और सेशेल्स सहित चौदह भागीदार देशों के प्रतिनिधियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

नौसेना प्रमुख ने बताया कि यह सम्मेलन विशाखापट्टनम में आयोजित प्रमुख समुद्री आयोजनों, जैसे अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा, मिलन और आईओएस के बाद हो रहा है, जो व्यापक संवाद से व्यावहारिक सहयोग की ओर बदलाव को दर्शाता है। नौसेना प्रमुख ने सुरक्षित, संरक्षित और स्थिर हिंद महासागर सुनिश्चित करने में भागीदार देशों के साथ काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला