दिसम्बर 22, 2025 10:00 अपराह्न

printer

गोआ में जिला पंचायत चुनावों में भाजपा गठबंधन को मिले समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोआ में जिला पंचायत चुनावों में भारततीय जनता पार्टी-महाराष्‍ट्र गोमांतक पार्टी गठबंधन को मिले समर्थन के लिए राज्‍य की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इससे राज्य के विकास के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रयासों को और अधिक बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गठबंधन इस खूबसूरत राज्य की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने कहा कि गठबंधन के मेहनती कार्यकर्ताओं के इन चुनावों में जमीनी स्तर पर सराहनीय काम के कारण यह परिणाम प्राप्त हुआ है।

श्री मोदी ने यह बात गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कही। डॉ. सावंत ने भाजपा पर भरोसा जताने और उसे शानदार जीत दिलाने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया था।