मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 3, 2025 8:17 अपराह्न

printer

गृह मंत्री ने कुरुक्षेत्र में तीन नए आपराधिक कानून पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लगभग 825 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें पांच नर्सिंग कॉलेज, पुलिस लाइन जींद के 84 आवास, नारनौल का पीड़ विश्राम गृह का लोकार्पण और 300 बिस्तरों वाले असंध उपमंडल अस्पताल सहित कुल 11 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल और कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित अन्य कई मंत्री उपस्थित थे। इस अवसर पर गृह मंत्री ने हरियाणा सरकार की कार्यशैली की सराहना की।

श्री शाह ने कुरुक्षेत्र में तीन नए आपराधिक कानून पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने कहा कि नए आपराधिक कानून से दंड की जगह न्याय सुनिश्चित होगा और गरीब लोग अपने सम्मान तथा संपत्ति की सुरक्षा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद देश छोड़कर भागने वालों पर भी अब मुकदमा चलेगा।