गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिन के दौरे पर आज दोपहर असम जाएंगे।
श्री शाह नौगांव जिले के कालीबोर निर्वाचन क्षेत्र में असम गण परिषद के उम्मीदवार केशब महंता के समर्थन में आज दोपहर बाद तीन बजे मिस्सा हाई स्कूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्री शाह कल गोलोकगंज निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के लिए धुबरी जिले के रतियादाहा में मेला मैदान क्षेत्र में सुबह 11 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे।
बाद में वे दुधनोई निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के समर्थन में दिन में करीब एक बजे चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गोलपाडा के लिए रवाना हो जाएंगे।
वे कल शाम करीब तीन बजे पालसबाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए चायगांव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक अन्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे।