जून 15, 2025 9:33 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60 हजार 244 नव-नियुक्‍त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60 हजार 244 नव-नियुक्‍त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह राज्य में कानून व्‍यवस्‍था बनाये रखने से जुड़ी एजेंसियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

    इन सिपाहियों में 12 हजार 48 महिलाएं हैं। पहली बार बड़ी संख्या में महिलाओं को किसी भी सुरक्षा बल में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

    योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री की यात्रा से पहले कल लखनऊ में रक्षा प्रदर्शनी मैदान में सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों से नव-नियुक्‍त सिपाही बड़ी संख्‍या में कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कृष्ण ने बताया कि सभी चयनित उम्मीदवारों को उच्च तकनीक प्रशिक्षण के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बल में शामिल किया जाएगा।