मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 27, 2024 8:32 अपराह्न | Amit Shah Haryana Campaign

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा में अंबाला जिले के बराडा, कुरुक्षेत्र के लाडवा और रेवाड़ी में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। श्री शाह ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। श्री शाह ने कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आलोचना की।

 

उन्होंने उन पर अनुसूचित जाति विरोधी होने का आरोप लगाया। श्री अमित शाह ने कहा कि सेना में भर्ती होने वाले हर अग्निवीर को पेंशन की सुविधा सहित नौकरी दी जाएगी।

 

    श्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं, लेकिन जब तक भाजपा सरकार है, आरक्षण खत्म नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर से लागू करने पर दिए बयानों को भी मुद्दा बनाया।

 

    श्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह कांग्रेस शासित राज्यों में आरक्षण खत्म करके दिखाएं। रेवाड़ी में उन्होंने सरसों के तेल का सबसे बड़ा सहकारी क्षेत्र का कारखाना लगाने का वायदा किया। रेवाड़ी में केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी मौजूद थे।

 

    श्री अमित शाह ने लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जिताने की अपील की।

 

    बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती और इंडियन नेशनल लोकदल के महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पृथला में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सुश्री मायावती ने भाजपा और कांग्रेस की आलोचना की।