जनवरी 12, 2026 12:07 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने स्‍वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने स्‍वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्‍ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। श्री शाह ने कहा कि लक्ष्‍य प्राप्‍त होने तक नहीं रूकने का संदेश देने वाले स्‍वामी विवेकानंद के विचार युवाओं में देशभक्ति और कर्तव्‍य की भावना को जगा रहे हैं और विकसित भारत के निर्माण में गति प्रदान कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि स्‍वामी विवेकानंद ने भारत के ज्ञान, परंपरा, दर्शन और आध्‍यात्मिकता से देश के युवाओं को जोड़ा और इन विचारों को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। गृह मंत्री ने कहा कि रामकृष्‍ण मिशन के जरिए स्‍वामी विवेकानंद ने समाज सेवा के आदर्शों को भी स्‍थापित किया।