जनवरी 31, 2026 9:06 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने श्री गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज श्री गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री शाह ने कहा कि लंगर और संगत की परंपराओं को सुदृढ़ करने वाले गुरु हर राय साहिब जी की शिक्षाएं करुणा और संवेदनशीलता का स्रोत हैं।

 

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी ने मानवता की सच्ची सेवा की और उन्‍होंने अपनी औषधियों के माध्यम से हर जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण प्रदान किया। गृह मंत्री ने कहा कि गुरु हर राय साहिब जी का जीवन और शिक्षाएं निस्वार्थ सेवा और समानता के प्रति समाज को प्रेरित करती रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला