जनवरी 25, 2026 10:09 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारतीय संविधान ने प्रत्येक मतदाता को समान शक्ति दी है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी से मतदान के अधिकार का प्रयोग करके ही देश को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रणाली की रक्षा करना और इसकी शुचिता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। गृह मंत्री ने कहा कि इस दिन प्रत्येक नागरिक को अपने मत की शक्ति का उपयोग एक विकसित और शक्तिशाली भारत के निर्माण की दिशा में करने के संकल्प को दोहराना चाहिए।