गृह मंत्री अमित शाह ने रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस ने आध्यात्म और नैतिक जीवन के माध्यम से सार्वभौमिक बंधुत्व का संदेश दिया और संपूर्ण मानव जाति को एक नई दिशा प्रदान की। मंत्री ने कहा कि परमहंस के उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सदा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 18, 2026 10:04 पूर्वाह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की