दिसम्बर 25, 2025 6:06 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया संदेश में श्री शाह ने कहा कि मालवीय जी शिक्षा को सामाजिक सुधार का मूल मंत्र मानते थे। उन्होंने बताया कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से उन्‍होंने युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में निहित आधुनिक शिक्षा की ओर प्रेरित किया।

श्री शाह ने यह भी कहा कि मालवीय जी ने प्रेस को राष्ट्रनिर्माण के लिए एक सशक्त माध्यम में बदलने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अस्पृश्यता उन्मूलन के प्रति उनका जीवनभर का समर्पण और किसानों के कल्याण के लिए किए गए प्रयास हमेशा स्मरणीय रहेंगे।