फ़रवरी 3, 2026 4:40 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते की सराहना की

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-अमरीका व्यापार समझौते की सराहना की। उन्‍होंने इसे देश के प्रौद्योगिकी आधारित विकास के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि भारत के तेजी से बढ़ते सॉफ्टवेयर और सेवा क्षेत्रों को नई शक्ति प्रदान करते हुए, भारत-अमरीका व्यापार समझौता देश को नए आर्थिक विकास की ओर ले जा रहा है। उन्होंने देश के युवाओं, उद्यमियों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के लिए अनंत अवसरों के द्वार खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।