अक्टूबर 11, 2025 8:29 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को आज उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री शाह ने जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक नानाजी को एक महान राष्ट्रवादी विचारक बताया।
 
 
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि नानाजी देशमुख ने युवाओं को संगठित करने और राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि नानाजी ने अपना संपूर्ण जीवन गांवों के उत्थान और उससे जुड़ी विचारधारा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला