मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 15, 2024 12:28 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा को देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानतम नायकों में से एक बताया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानतम नायकों में से एक हैं। श्री शाह ने जनजातीय गौरव दिवस पर आज नई दिल्ली के बांसेरा पार्क में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्‍होंने कहा कि जनजातीय समुदाय सदैव भगवान बिरसा मुंडा का आभारी रहेगा। गृह मंत्री ने कहा कि कम उम्र में भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन राष्ट्र और जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। श्री शाह ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के लिए आवश्यक जल, जमीन और जंगल के लिए जनजातीय समुदायों में जागरूकता पैदा की।

 

गृह मंत्री ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में विकास और जनजातीय लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किए हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आशा व्‍यक्‍त की कि युवा उनसे प्रेरणा लेते रहेंगे।