गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनियाभर में पहले स्थान पर होगा। वे देहरादून में आयोजित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति के लिए देश की कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा को चाक चौबंद करना होगा। श्री शाह ने कहा कि पुलिस कांग्रेस विज्ञान के माध्यम से यह संकल्प सिद्ध किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ साल में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर, वामपंथी उग्रवादी क्षेत्र और पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था को बेहतर करने में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। गृह मंत्री ने कहा कि धारा 370 के हटने से आज देश का हर नागरिक कह सकता है कि अब जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग बन गया है। गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी क्षेत्रों में घटती हिंसा के कारण विकास में तेजी आई है।
News On AIR | अक्टूबर 7, 2023 7:02 अपराह्न | UTTARAKHAND NEWS
गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया
