जनवरी 24, 2026 11:56 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्‍न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि  अर्पित की है। श्री शाह ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्‍याय का पथ प्रदर्शक बताया। उन्‍होंने कहा कि समाज के पिछडे और वंचित वर्ग, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण उपलब्‍ध कराकर कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्‍याय की मिसाल रखी।