अक्टूबर 2, 2025 2:00 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने खादी महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया, वस्त्रों पर 20% और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10% की छूट

गृह मंत्री अमित शाह ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज नई दिल्ली स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों पर राष्ट्रव्यापी छूट का शुभारंभ किया। खादी महोत्सव 2025 के दौरान आज से 5 नवंबर तक ग्राहकों को खादी वस्त्रों पर 20% और खादी ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10% की छूट दी जाएगी।

इस अवसर पर श्री शाह ने देशवासियों से खादी के उपयोग को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पाद अपनाने के अभियान को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से मेक इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया। श्री शाह ने सभी से हर साल कम से कम ₹5,000 के खादी के कपड़े खरीदने की अपील की।

गृह मंत्री ने कहा कि लंबे समय तक भुला दी गई स्वदेशी और खादी की विचारधारा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्पादन में वृद्धि के साथ पुराना उत्साह वापस मिला है। श्री शाह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खादी और स्वदेशी के स्थायी महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के दृष्टिकोण में निहित इन आदर्शों ने न केवल राष्ट्र की स्वतंत्रता में योगदान दिया, बल्कि अनगिनत लोगों को आजीविका भी प्रदान की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला