मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 31, 2025 9:13 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी

गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025 से सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के कर्मियों ने भारत को और अधिक दृढ़ प्रतिज्ञ और सुरक्षित बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार और अधिक लोगों को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेगा। यह पुरस्कार गृह मंत्रालय द्वारा साहस, प्रतिबद्धता और समर्पित सेवा को सम्मानित करने के लिए 2024 में शुरू किया गया था।

 

 

वर्ष 2025 के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के 1,466 कर्मियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक प्रदान किया गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला