मार्च 17, 2026 12:41 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीबी के कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी

गृह मंत्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि एनसीबी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशामुक्त भारत के सपने को उल्लेखनीय गति से आगे बढ़ा रही है। एनसीबी को देश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए समर्पित एक प्रमुख एजेंसी बताते हुए श्री शाह ने कहा कि राष्ट्र उनके समर्पण और देशभक्ति को सलाम करता है।