जनवरी 3, 2026 10:36 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने अंडमान-निकोबार में 373 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का उद्घाटन किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज अंडमान – निकोबार के श्री विजयपुरम में आयोजित समारोह में 373 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ परियोजनाओं का उद्घाटन किया और दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 229 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन भी शामिल है।

यह सुरक्षा उद्देश्यों के लिए एक व्यापक एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र होगा, जो भारत के किसी भी विकसित शहर में मौजूद केंद्रों के समकक्ष होगा। गृह मंत्री ने कहा कि इन 11 वर्षों में जो परिवर्तन हुआ है, वह भाजपा की देश की भूमि के हर इंच को भारत माता मानने की अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे द्वीपों में पर्यटन, विकास और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।