जुलाई 11, 2025 7:17 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज तिरुवनंतपुरम जायेंगे

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज तिरुवनंतपुरम जायेंगे। केंद्रीय मंत्री राज्य के सात जिलों के वार्ड समिति पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

 

इस दौरान श्री शाह तिरुवनंतपुरम में पार्टी के नए राज्य मुख्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। शाम तक केंद्रीय मंत्री कन्नूर जाकर थालीपरम्बा राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे।