गृह मंत्री अमित शाह कल ओडिशा के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सी.आई.एस.एफ. के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे।
गृह मंत्री भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर की आधारशिला रखेंगे और उसके ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल शुभारंभ भी करेंगे। श्री शाह भुवनेश्वर में ‘नई न्याय संहिता’ पर एक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और एक मोबाइल फोरेंसिक वैन को रवाना करेंगे।