गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शाम छत्तीसगढ़ के तीन दिन के दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे राज्य में आंतरिक सुरक्षा स्थिति और वामपंथी उग्रवाद की समीक्षा करेंगे। वे रायपुर और जगदलपुर के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। श्री शाह आज शाम रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य से जुड़े प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा करेंगे।
कल, श्री शाह वामपंथी उग्रवाद पर रायपुर में आयोजित सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। श्री शाह कल ही रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भी हिस्सा लेंगे। वे सोमवार को जगदलपुर में बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।