मार्च 7, 2026 9:03 अपराह्न

printer

गृह मंत्रालय के एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया नियंत्रण कक्ष ने ‘राज्य आपातकालीन संचालन केंद्रों के साथ समन्वय’ पर तीसरा सेमीनार आयोजित किया

गृह मंत्रालय के एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया नियंत्रण कक्ष ने प्रधानमंत्री के आपदा जोखिम न्यूनीकरण 10-सूत्रीय एजेंडे के अंतर्गत नई दिल्ली में ‘राज्य आपातकालीन संचालन केंद्रों के साथ समन्वय’ पर तीसरा सेमीनार आयोजित किया। मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य आपदा के दौरान शून्य हताहत का लक्ष्य प्राप्त करना है। सेमीनार में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्रों और आपदा न्यूनीकरण में शामिल अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया गया। सेमीनार के दौरान विशेषज्ञों ने आपदा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर भी बल दिया। राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र, मौसम विभाग, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र और केंद्रीय जल आयोग के वैज्ञानिकों और क्षेत्र विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन और प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों पर अपने विचार साझा किए। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक विशेष सत्र में आपदा की तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र को बदलने की क्षमता पर प्रकाश डाला गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला