केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड में गृह मंत्रालय की झांकी में प्रदर्शित तीन नए आपराधिक कानूनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में औपनिवेशिक काल के अवशेषों को मिटाने वाले ऐतिहासिक कानूनी सुधारों को मूर्त रूप दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री शाह ने कहा कि झांकी में ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, न्याय श्रुति, उंगलियों के निशानों से पहचान करने की प्रणाली-एनएएफआईएस और आईसीजेएस प्रणालियों को बखूबी प्रदर्शित किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि इससे नागरिकों में नए भारत में त्वरित, सटीक और जन-केंद्रित न्याय प्रणाली के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा होती है। श्री शाह ने यह भी बताया कि कैसे इन तीन नए आपराधिक कानूनों ने देश को दंड-प्रधान से न्याय-प्रधान कानूनी प्रणाली की ओर ले जाने वाली यात्रा की शुरुआत की है।
News On AIR | जनवरी 26, 2026 9:17 अपराह्न
गृह मंत्रालय की झांकी में नए आपराधिक कानूनों ने औपनिवेशिक अवशेषों से मुक्ति के ऐतिहासिक सुधार दर्शाए: केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह