जनवरी 31, 2026 9:33 अपराह्न

printer

गृहमंत्री शाह ने प. बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर समाज को कमजोर करने का आरोप लगाया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर समाज को बांटने और राज्य को कमजोर करने का आरोप लगाया। गृह मंत्री शाह ने बागडोगरा में भाजपा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके बंगाल की सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाया है।

    इससे पहले उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गृह मंत्री शाह ने कहा कि गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया राज्य में जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के असहयोग के कारण राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़ नहीं लगाई जा सकी।

    गृह मंत्री ने नजीराबाद में गोदाम में लगी आग की निष्पक्ष जांच की मांग की, जिसमें 27 लोगों की जलकर मृत्‍यु हो गई थी। गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह घटना सत्ताधारी पार्टी के भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर इन मौतों पर वोट-बैंक की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला