सितम्बर 17, 2025 1:25 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस पर लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं

गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद मुक्ति दिवस पर लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि शहीदों का साहस और उनके सपने राष्ट्र को प्रगति के शिखर की ओर अग्रसर करते रहेंगे। श्री शाह ने कहा कि निज़ाम और रजाकारों के चंगुल से मातृभूमि को मुक्त कराने और देश को एक अखंड राष्ट्र के रूप में देखने के लिए लोगों ने अमानवीय क्रूरताएँ बर्दाशत की है। उन्‍होंने कहा कि यह दिन पूर्व हैदराबाद रियासत, जिसमें वर्तमान तेलंगाना, कर्नाटक और मराठवाड़ा क्षेत्र शामिल हैं, के लोगों की अदम्य देशभक्ति का स्मरण कराता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला