मार्च 10, 2026 12:58 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने आज सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का आंदोलन शुरू किया जब समाज में कई सामाजिक बुराइयां व्याप्त थीं। श्री शाह ने बताया कि उन्होंने देश का पहला बालिका विद्यालय स्थापित किया और जनमानस में समानता का विचार फैलाया।।