गृहमंत्री अमित शाह ने संताली भाषा में संविधान के प्रकाशन पर खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह, संताली समुदाय के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। गृहमंत्री ने कहा कि ओल चिकी लिपि में संविधान के प्रकाशन से जनजातीय समाज तक आदर्शों और मूल्यों का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इससे संविधान निर्माताओं का सपना पूरा होगा।
Site Admin | दिसम्बर 26, 2025 4:22 अपराह्न
गृहमंत्री अमित शाह ने संताली भाषा में संविधान के प्रकाशन पर खुशी व्यक्त की