मार्च 25, 2024 8:00 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

 

गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की है।

श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर सभी देशवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि खुशियों का यह त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भाव के रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशी, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे।

इससे पहले कल रक्षा मंत्री ने लेह में जवानों के साथ होली मनाई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला