गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। यह समीक्षा बैठक नई दिल्ली में हो रही है। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नीलम प्रभात, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2025 2:39 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं