पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईजी अभियान ए वी होमकर ने बताया की कोल्हान और सारंडा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर चाईबासा पुलिस कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों ने कोबरा बटालियन की टीम पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से लगभग 1 घंटे तक गोलीबारी चली। इस कार्रवाई में एक जोनल कमांडर, एक सब जोनल मेंबर कमेटी और दो दस्ता सदस्य मारे गए। अभियान के दौरान दो एरिया कमांडर भी पकड़े गए हैं। आईजी अभियान ए वी होमकर बताया कि घटनास्थल से कई हथियार बरामद किये गये है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान जारी है। कोल्हान और सारंडा के इलाकों में माओवादियों का आखिरी गढ़ बचा हुआ है। बूढ़ा पहाड़, पारसनाथ, चतरा और रांची जिले के कुछ इलाकों समेत राज्य के अन्य सभी इलाकों से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया हो चुका है।
Site Admin | जून 17, 2024 7:41 अपराह्न
गुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
