अप्रैल 28, 2024 8:07 अपराह्न

printer

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ए डबल प्लस रैंकिंग पाने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ए डबल प्लस रैंकिंग पाने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इस विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद-नैक ने यह रैंकिंग प्रदान की है। इसके पहले इस विश्वविद्यालय को नैक समीक्षा में ‘‘बी रैंक’’ दी गई थी। हाल ही में छह सदस्यीय नैक टीम ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने  निर्धारित मापदंडों – करिकुलम आसपेक्टस, टीचिंग लर्निंग, शोध, अनुसंधान, नवाचार और लर्निंग रिसोर्स के आधार पर मूल्यांकन किया। इस विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट, संस्थागत मूल्य और बेस्ट प्रैक्टिस को भी परखा। गौरतलब है कि यह विश्वविद्यालय शिक्षण-अध्ययन और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के साथ ही शैक्षणिक माहौल को प्रोत्साहित करने के लिए भी काम करता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला