अक्टूबर 3, 2024 8:07 अपराह्न

printer

गुमला में पुलिस ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली रंथु उरांव उर्फ गुरुचरण सहित पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

गुमला में पुलिस ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली रंथु उरांव उर्फ गुरुचरण सहित पांच नक्सलियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी अनूप विरथरे ने गुमला पुलिस लाईन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक गुमला को इनामी नक्सली रंथू उरांव उर्फ गुरुचरण के अपने दस्ता सदस्यों के साथ आने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद आंजन जंगल में छापेमारी कर कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया।